Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

घर में युवक को लगी गोली, मौत:परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप, पुलिस आत्महत्या के एंगल पर भी कर रही जांच


पलामू में मंगलवार को एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के वक्त युवक अपने घर के एक कमरे में था। कमरे से एक पिस्टल भी बरामद की गई। गोली युवक के सीने में लगी है। मृतक की पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में गिरिजा चौहान के 22 वर्षीय पुत्र अमरजीत चौहान उर्फ छोटू के रूप में की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीव मंडल के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मगर मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। परिजनों के अनुसार, युवक अपने कमरे में अकेले ही था, इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अमरजीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कमरे से बरामद पिस्टल को जब्त कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो चुकी थी घटना की वजह एक युवती के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि एक युवती से प्रेम संबंध था और युवती की शादी कहीं और तय हो चुकी थी। मृतक के परिवार वाले युवती के घर वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मृतक के परिवार का कहना है कि घर के पीछे के दरवाजे से दो लोग अंदर घुसे और अमरजीत के कमरे में जाकर उसे गोली मार दी। युवक चिल्लाया तो हथियार छोड़कर भाग गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles