
खास बातें
Mamata Banerjee Facebook LIVE: पश्चिम बंगाल में लगातार 15 साल तक सरकार चलाने वाली ममता बनर्जी की पार्टी पूरी तरह से बिखर चुकी है. चंद्रिमा भट्टाचार्य के पार्टी से इस्तीफे के बाद प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने शनिवार को चंद्रिमा के इस्तीफे के बाद फेसबुक पर लाईव आकर कहा कि बीजेपी में शामिल होना चाहते हो तो जाओ, लेकिन टीएमसी को तोड़ने की कोशिश मत करो.
टीएमसी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश
ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, उन्हें कोई रोक नहीं रहा. लेकिन संगठन को कमजोर करने की किसी को अनुमति नहीं दी जायेगी. यह बयान टीएमसी के वफादार कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और विद्रोहियों को अलग-थलग करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, क्योंकि चंद्रिमा ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने फोन पर उनसे इस तरह से बात की, जिससे उनके दिल को ठेस पहुंची. दुखी होकर उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया.
Mamata Banerjee Facebook LIVE: चुनाव में टीएमसी की हुई करारी हार
ममता बनर्जी का बयान ऐसे समय आया है, जब बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी की करारी हार के बाद पार्टी दोफाड़ हो चुकी है. वर्ष 2021 में 215 सीटें जीतने वाली टीएमसी को 2026 में मात्र 80 सीटों पर जीत मिली. इसमें से भी 60 विधायकों ने अलग गुट बना लिया है. चुनाव में ममता बनर्जी खुद अपनी सुरक्षित भवानीपुर विधानसभा सीट नहीं बचा पायीं.
इसे भी पढ़ें : चंद्रिमा भट्टाचार्य ने इस्तीफे की वजह का किया खुलासा, कहा- ममता बनर्जी ने आहत किया
चुनाव परिणाम के बाद टीएमसी में शुरू हुई बगावत
चुनाव में मिली हार के कुछ ही दिन बाद टीएमसी में बगावत का झंडा बुलंद हो गया. रीतब्रत बनर्जी की अगुवाई में बागी गुट ने लीडर ऑफ ऑपोजीशन के पद के साथ-साथ ईएम बाईपास स्थित तृणमूल कांग्रेस भवन पर भी कब्जा कर लिया. मेन गेट पर ताले बदल दिये, अरूप रॉय को नया चेयरमैन घोषित कर दिया. बागी गुट ने ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के प्रभावशाली नेता अभिषेक बनर्जी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए खुद को असली तृणमूल घोषित कर दिया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चुनाव आयोग ने टीएमसी के दोनों गुटों से मांगा जवाब
इस बीच, ममता बनर्जी के साथ साये की तरह रहने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे ने साफ कर दिया है कि टीएमसी में सब कुछ ठीक नहीं है. टीएमसी को खड़ा करने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाली ममता बनर्जी इससे पूरी तरह निराश और हताश हैं. 58 बागी विधायकों ने पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न (दो फूल) और बैंक अकाउंट्स पर भी दावा ठोंक दिया है. चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से 6 जुलाई तक जवाब मांगा है.
इसे भी पढ़ें : चंद्रिमा भट्टाचार्य का स्टाइल स्टेटमेंट और घर में डर्बी युद्ध, जानें ममता बनर्जी की भरोसेमंद मंत्री के अनसुने राज
भाजपा ने टीएमसी का आंतरिक मामला बताया
तृणमूल कांग्रेस से सत्ता छीनने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे टीएमसी का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि स्पीकर और कानून इसका फैसला करेंगे. बीजेपी नेता दिलीप घोष ने अभिषेक बनर्जी पर तंज कसा. टीएमसी विरोधी दलों ने कहा कि टीएमसी में लोकतंत्र की कमी और भ्रष्टाचार के आरोपों ने विद्रोह को हवा दी.
इसे भी पढ़ें
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, सभी पदों से दिया इस्तीफा, नहीं जायेंगी कालीघाट
चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर बोले शंकर घोष- ये तो होना ही था, टीएमसी में रह जायेंगे पिसि-भाईपो
