Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चचेरे दादा की हत्या मामले में पोता गिरफ्तार:भोजपुर में बीड़ी देने से मना करने पर हुआ था विवाद, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या


भोजपुर में अधेड़ की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गै। मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या हुई थी। घटना पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव की है। मृतक की पहचान सहार के पेरहाप गांव निवासी रामजी मुसहर के तौर पर हुई है। पत्नी ललकी देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें चचेरे पोते गोरख मुसहर को नामजद आरोपी बनाया गया है।
बीड़ी देने से मना करने पर बेरहमी से मारा प्राथमिकी के अनुसार, घटना सोमवार रात की है। ललकी देवी ने बताया कि पति रामजी मुसहर घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे। इस दौरान गोरख वहां पहुंचा और उनसे बीड़ी मांगने लगा। बीड़ी देने से इनकार करने पर लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। बेरहमी से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस छानबीन में जुटी वहीं, इस संबंध में पीरो थानाध्यक्ष दीपक साह ने बताया कि आरोपी गोरख मुसहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में विवाद की वजह बीड़ी मांगने को लेकर हुआ मामूली झगड़ा ही सामने आया है। पुलिस फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles