Sunday, October 4, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चटकपुर मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन


लोहरदगा|राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिले के कुडू प्रखंड के चटकपुर मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। यह उन्हें याद करने का बहुत ही सराहनीय अवसर है। खेल से बड़ा अनुशासन, एकता, भाईचारे का कोई दूसरा माध्यम नहीं है। यह गांधी के विचारों को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यहां के नौजवानों और खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अच्छा खेलने पर आपको सरकारी नौकरी मिलेगी। खेल कोटा से नामांकन भी मिलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles