Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में अनियंत्रित डिजायर पेड़ से टकराई:छठ पूजा पर हजारीबाग जा रहा था परिवार, तीन सदस्य बाल-बाल बचे


चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतर मोड़ पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लातेहार से हजारीबाग छठ पूजा मनाने जा रहा एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया, हालांकि गनीमत रही कि सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार लातेहार निवासी रविकांत मेहता (42 वर्ष) अपनी पत्नी शिवानी कुमारी और बेटे अंशु राज के साथ डिजायर कार से हजारीबाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेतर मोड़ स्थित उदयन पब्लिक स्कूल के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग और सीट बेल्ट से बची जान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि इस भीषण टक्कर के बावजूद कार में लगे सुरक्षा उपकरणों ने तीनों की जान बचा ली। टक्कर होते ही कार के एयरबैग्स खुल गए और सभी सवारों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। जिसके कारण गंभीर चोट से बचाव हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर एयरबैग्स समय पर नहीं खुलते, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन यह राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles