Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में घर से 83 किलो डोडा बरामद:12.5 लाख रुपए का डोडा जब्त, बिहार भेजने की थी तैयारी; तस्कर सुनील गिरफ्तार


चतरा पुलिस ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरकाखुर्द गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए 83.790 किलोग्राम प्रतिबंधित डोडा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 12 लाख 56 हजार 850 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक मुख्य तस्कर सुनील कुमार को भी गिरफ्तार किया है। यह डोडा एक घर में छिपाकर रखा गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मानकों के अनुसार, जब्त डोडा की यह खेप काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। तस्कर इस खेप को बिहार भेजने की तैयारी में थे। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सन्नी वर्धन ने बताया कि चतरा जिले में मादक पदार्थों और अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। चतरा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को एक बेहद पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरकाखुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर के भीतर भारी मात्रा में अवैध अफीम-डोडा छुपाकर रखा है, जिसे बहुत जल्द सड़क मार्ग के जरिए बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की योजना है। इस सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। विशेष छापेमारी टीम ने बिना वक्त गंवाए चरकाखुर्द गांव निवासी सुनील कुमार (पिता- वृक्ष यादव) के घर पर अचानक दबिश दी। पुलिस को देखकर घर के लोग हड़बड़ा गए। जब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरे घर की गहन तलाशी ली गई, तो घर के गुप्त कोने में सफेद प्लास्टिक के छह अलग-अलग बोरे मिले। जब इन बोरियों को खोला गया, तो इनमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम-डोडा भरा हुआा। पुलिस ने 83.790 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त करते हुए मौके से आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया और सामान के साथ थाने ले आई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles