Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में नई ऑटो पेड़ से टकराई, मालिक की मौत:हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल, भद्रकाली मंदिर से लौटते वक्त हुआ हादसा


चतरा जिले में एक सड़क हादसे में नई ऑटो के मालिक राकेश कुमार यादव की मौत हो गई। इस हादसे में 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई, जब परिवार नई ऑटो की पूजा कर भद्रकाली मंदिर से लौट रहा था। राकेश कुमार यादव ने तीन दिन पहले ही यह ऑटो खरीदी थी। खुशी के मौके पर वह अपने रिश्तेदारों के साथ चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद घर लौटते समय राजपुर थाना क्षेत्र के गंधरिया मोड़ के पास एक सरकारी विद्यालय के सामने यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे एक बरगद के पेड़ की टहनी काफी नीचे झुकी हुई थी, जिससे ऑटो टकरा गई। ऑटो में सवार उनके रिश्तेदारों में दो छोटे बच्चों सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान गायत्री देवी, विनय कुमार, शिवानी कुमारी, रुपनी देवी और मुनिया देवी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles