चतरा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:सिलीगुड़ी से ईद मनाने आया था, मुंह से निकल रहा था झाग, परिजन बोले- जहर दिया गया

Date:


चतरा जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र स्थित कलाल टोली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मो. तनवीर के रूप में हुई है। वह सिलीगुड़ी में काम करता था। वह ईद मनाने के लिए घर आया हुआ था। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप – नशे में जहर मिलाकर दी गई मृतक के पिता शाहिद मियां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ युवकों ने उनके बेटे को नशीले पदार्थ में जहर मिलाकर पिला दिया। उन्होंने बताया कि तनवीर ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वहीं, भाई सैफ अली ने बताया कि जब कुछ लोग तनवीर को घर छोड़कर भागे, उस समय उसके मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया मामले की गंभीरता को देखते हुए जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता के आवेदन पर पांच युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burnt in the Ashes, but no clean-up: ECB decides against sacking Ben Stokes and McCullum | Cricket News

England's head coach Brendon McCullum with captain Ben...

Inside the Palestinian home attacked by settlers

A number of Palestinian villages in the occupied West...

IPL 2026: Sri Lanka Cricket clears Eshan Malinga, uncertainty over Hasaranga, Pathirana & Thushara

Sri Lanka Cricket (SLC) has cleared Eshan Malinga to...
Join Us WhatsApp