चतरा पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र से 912 किलोग्राम अवैध डोडा जब्त किया है। बरामद डोडा की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम होसिर (धनियोना) में अफीम तस्करों ने भारी मात्रा में डोडा छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने होसिर निवासी जंगाली गंझू के पुराने मिट्टी के मकान पर छापा मारा, जहां बोरियों में भरकर रखा गया डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी का बैंक पासबुक भी जब्त किया है। छापेमारी से पहले ही फरार हुए तस्कर पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसकी पहुंच दूसरे राज्यों तक थी। पुलिस के अनुसार, बरामद की गई यह खेप लावालौंग से मनातू और पलामू के रास्ते उत्तर प्रदेश भेजी जानी थी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15C/18B/29 के तहत कांड संख्या-02/2026 दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। SDPO बोले- नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस इस सफल कार्रवाई में लावालौंग थाना के सब-इंस्पेक्टर विधायक प्रसाद यादव, सशस्त्र बल और स्थानीय चौकीदारों की अहम भूमिका रही। बरामदगी को लेकर सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आगे भी इसी सख्ती के साथ अभियान जारी रखेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता को लेकर लोगों में चर्चा है।
चतरा में 912 किलो डोडा जब्त:1.36 करोड़ की खेप बरामद, UP भेजने की थी तैयारी, तस्कर हो गए फरार