Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा विधायक के बेटे का अपहरण:रांची की एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट पर शाम 4 बजे हुई घटना


चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ का सोमवार शाम करीब 4 बजे धुर्वा के नयासराय स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी गेट के बाहर से 2 एसयूवी सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही विधायक ने एसएसपी राकेश रंजन को जानकारी दी। इसके बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गई और शहर से बाहर निकलने वाले प्रमुख रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की सक्रियता की जानकारी अपहरणकर्ताओं को भी मिल गई। इसके बाद वे यूनिवर्सिटी गेट से करीब एक किलोमीटर आगे विधानसभा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे सौरभ को छोड़कर भाग गए। पुलिस सौरभ को थाने लेकर आई और मामले की जांच शुरू कर दी। उसके साथ मारपीट करने वाले युवकों की पहचान के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि यूनिवर्सिटी के बाहर शराब पीने के बाद दो ग्रुप के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद एक ग्रुप के लोगों ने विधायक के बेटे सौरभ को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उनके साथ मारपीट भी की गई। विधायक ने बेटे के साथ मारपीट और अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद सौरभ को बरामद कर लिया गया। बरामदगी के वक्त नशे में था सौरभ पुलिस जब सौरभ को लेकर थाने पहुंची, तब वह नशे में था। घटना के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा था। थाने में ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। विधायक बोले-अब मामला डायवर्ट कर रहे चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि उनके बेटे को अपहरण के उद्देश्य से ही उठाया गया था। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पूरे मामले को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश की जा रही है। सौरभ ने 4 दोस्तों के साथ शराब पी, कुछ छात्रों को धमकाया तो उन्होंने बाहर से बुलाए लोग पुलिस की जांच में सामने आया है कि सौरभ ने 4 दोस्तों के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह कॉलेज के कुछ छात्रों को फोन कर हड़काने लगा और गेट से बाहर निकलने पर मारने की धमकी दी। इसके बाद कॉलेज के छात्रों ने बाहर रहने वाले अपने कुछ दोस्तों को फोन कर जानकारी दी और उन्हें यूनिवर्सिटी गेट के बाहर बुलाया। 2 एसयूवी में पहुंचे युवकों ने पहले सौरभ के साथ मारपीट की और फिर उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। बाद में पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर उसे करीब एक किलोमीटर आगे छोड़ दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles