Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा के रानी सती मंदिर में चोरी:24 घंटे में हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; दानपेटी और 11,730 रुपए बरामद


चाईबासा के रानी सती मंदिर में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया (20) को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई दानपेटी और 11,730 रुपए बरामद किए हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना 14 अगस्त की रात हुई थी। मंदिर के वर्तमान निवासी संदीप तिवारी ने सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि चोर ने लोहे के सब्बल से मंदिर का ताला तोड़ा और दानपेटी में रखे करीब 10 से 15 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। आरोपी गिरफ्तार, सब्बल और मोबाइल भी जब्त सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 अगस्त को सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की गई दानपेटी, 11,730 रुपए, मंदिर का ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद रकम में अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट और सिक्के शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, रकम में 500 रुपए के 6 नोट, 100 रुपए के 29 नोट, 50 रुपए के 43 नोट, 20 रुपए के 53 नोट और 10 रुपए के 160 नोट मिले। इसके अलावा 10 रुपए के 67 सिक्के और 5 रुपए के 70 सिक्के भी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया है।आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है। कई थानों में पहले से दर्ज हैं मामले पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में चोरी और अन्य धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ मनोहरपुर, चक्रधरपुर, गोईलकेरा और सदर थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और मौजूदा चोरी की घटना के बीच कड़ियों की भी जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles