![]()
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बोदरा चौक के पास सोमवार को बड़े भाई अनिल कालुंडिया ने छोटे भाई राकेश कालुंडिया (36) के सिर पर लोहे के रॉड से वार कर दिया। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी अनिल कालुंडिया को हिरासत में ले लिया। परिवार के सदस्य गणेश कालुंडिया ने बताया कि जमीन को लेकर राकेश से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार को चारों भाई और उनकी मां जमीन के मुद्दे पर बात कर रहे थे। इसी दौरान राकेश और अनिल के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। अनिल ने रॉड से राकेश पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, चार भाइयों में राकेश सबसे छोटा और अनिल सबसे बड़ा था। दोनों के बीच पहले भी झगड़े हो चुके थे। राकेश नशे का आदी था और अक्सर मारपीट करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चाईबासा में बड़े ने छोटे भाई को रॉड से मारा:जमीन विवाद में बोदरा चौक के पास हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
