Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में महिला ने गलती से कीटनाशक पीकर गंवाई जान:महिला को दिखता था कम, चिटरी गांव में इलाज के दौरान हुई मौत


पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के चिटरी गांव में एक 57 वर्षीय महिला की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सुन्दारी डाड़का, पति सुखराम डाड़का के रूप में हुई है। उन्होंने गलती से कीटनाशक को सामान्य दवा समझकर पी लिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, सुन्दारी डाड़का ने चींटी मारने वाली दवा को गलती से अपनी सामान्य दवा समझकर पी लिया। घटना के समय घर के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे, तो महिला की हालत गंभीर पाई गई। चाईबासा में इलाज के दौरान देर रात हुई मौत गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें तत्काल गोइलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया। चाईबासा में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक, जहरीले पदार्थ का असर तेजी से फैलने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने बताया कि सुन्दारी डाड़का की तबीयत पहले से ही ठीक नहीं रहती थी और उनकी आंखों की रोशनी भी काफी कमजोर हो गई थी। आशंका है कि इसी वजह से वह दवा की पहचान नहीं कर पाईं और गलती से कीटनाशक का सेवन कर लिया। मृतका अपने पीछे छह बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इस घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles