Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:घर के पास नीम के पेड़ से लटका मिला शव, घटना से पहले पत्नी से की थी फोन पर बात


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत तांतनगर ओपी क्षेत्र के दारा गांव में एक 28 वर्षीय राजमिस्त्री मोएका पूर्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान बिरसिंह पूर्ति के पुत्र मोएका पूर्ति के रूप में हुई है, जो विवाहित था। जानकारी के अनुसार, मोएका पूर्ति सोमवार शाम लगभग 7 बजे घर से निकले थे। देर शाम करीब 8 बजे परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उनके छोटे भाई हिंदू पूर्ति ने घर से लगभग 300 से 400 मीटर दूर तालाब के पास एक नीम के पेड़ से उनका शव लटका हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने ग्राम मुंडा को सूचित किया, जिन्होंने तांतनगर ओपी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि घटना के समय मृतक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। मोएका पूर्ति ने कथित तौर पर घटना से पहले अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और उसे वापस लाने की योजना बना रहे थे। परिवार इस अचानक हुई घटना से सदमे में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles