Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चारा घोटाले की सुनवाई करने वाले रिटायर्ड जस्टिस अमिताभ गुप्ता होंगे नए लोकायुक्त


चयन समिति की अनुशंसा पर राज्यपाल ने दी मंजूरी चारा घोटाले की सुनवाई करने वाले रिटायर्ड जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता झारखंड के नए लोकायुक्त होंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चयन समिति की अनुशंसा स्वीकृत करते हुए गुरुवार को जस्टिस गुप्ता की नियुक्ति का आदेश जारी किया। अब कार्मिक विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। झारखंड को 5 साल बाद स्थायी लोकायुक्त मिला है। पूर्व लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय के निधन के बाद से अब तक इस पद पर स्थाई नियुक्ति नहीं हो पाई थी। लोकायुक्त का पद जून 2021 से खाली पड़ा था। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि 7 अप्रैल तक लोकायुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। लेकिन इसमें हुए विलंब के बाद हाईकोर्ट ने 13 अप्रैल को नाराजगी जताते हुए हर हाल में 10 दिन के भीतर लोकायुक्त नियुक्ति की अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया था। इसके बाद आनन-फानन में कार्रवाई पूरी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को चयन समिति की बैठक हुई थी, जिसमें जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता के नाम पर सहमति बनी थी। दैनिक भास्कर ने 3 अप्रैल को ही बता दिया था कि जस्टिस अमिताभ गुप्ता लोकायुक्त बनेंगे। जानिए लोकायुक्त को
जस्टिस गुप्ता रांची में सीबीआई कोर्ट के विशेष जज रहे। उस दौरान चारा घोटाले की सुनवाई की थी। वर्ष 2013 में झारखंड हाईकोर्ट के जज बने। 30 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए। सितंबर 2022 में झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष बनाए गए। 25 अप्रैल को हुई चयन समिति की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। जस्टिस गुप्ता की पहचान एक सख्त और निष्पक्ष जस्टिस के रूप में रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles