Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चार साल से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार:मुजफ्फरपुर पुलिस ने पूर्वी चंपारण से पकड़ा, हथियार के बल पर चलाता था शराब का नेटवर्क


मुजफ्फरपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। चार साल से फरार चल रहे कुख्यात शराब तस्कर लवकुश को पुलिस ने पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वह पारू थाना में दर्ज बड़े शराब तस्करी कांड में फरार था और लंबे समय से दियारा इलाके में शराब का नेटवर्क चला रहा था। शराब माफिया लवकुश बेहद शातिर तरीके से लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस कई बार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन हर बार वह फरार होने में सफल हो जाता था। आखिरकार चार साल बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड है लवकुश मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि, 7 जुलाई 2022 को पारू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 2200 लीटर अवैध शराब बरामद की थी। छापेमारी के दौरान 6 से 7 जिंदा कारतूस भी मिले थे। इसके अलावा शराब तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक ट्रक और एक कार भी जब्त किया गया था। उस समय इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड लवकुश को माना गया था और उसे मुख्य आोरपी बनाया गया था। कार्रवाई के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि शराब की सप्लाई के दौरान गिरोह हथियार का भी इस्तेमाल करता था। दियारा क्षेत्र में उसका नेटवर्क काफी मजबूत बताया जा रहा था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि वह शराब कारोबार को दोबारा सक्रिय करने में जुटा हुआ है। एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर के नेतृत्व में हुई छापेमारी इसी बीच 21 मई की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लवकुश मेहसी थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मेहसी इलाके से उसे दबोच लिया। मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि चार साल से फरार चल रहे शराब माफिया लवकुश को पारू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और शराब कारोबार के पूरे सिंडिकेट की जांच चल रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles