सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिले के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। इसके लिए बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने संबद्ध कॉलेजों की विषयवार सीटों का पुनर्निर्धारण कर लिया है। राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी और चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। नई सीट मैपिंग के तहत कई विषयों की सीटों में बदलाव किया गया है। कम नामांकन वाले बांग्ला, उर्दू और संस्कृत जैसे विषयों की पढ़ाई अब चुनिंदा कॉलेजों में ही संचालित होगी। वहीं, चास कॉलेज में एंथ्रोपोलॉजी (मानवशास्त्र) तथा केबी कॉलेज, बेरमो में भूगोल विषय की पढ़ाई बंद कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्तावित सीट निर्धारण के अनुसार बीएस सिटी कॉलेज में वाणिज्य की 320 सीटें, अर्थशास्त्र 60, भौतिकी 60, रसायनशास्त्र 60, गणित 60, सांख्यिकी 50, लाइफ साइंस 120, बीबीए (सेल्फ फाइनेंस) 240, बीसीए (सेल्फ फाइनेंस) 240, पर्यावरण विज्ञान 30, क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स/संगीत 60, बीएससी-बीएड 50, बीकॉम-बीएड 50 तथा हिंदी में 120 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। जिले में कॉलेजवार सीटों की स्थिति बीएस सिटी कॉलेज, बोकारो : 19 विषयों में 1800 सीटें चास कॉलेज, चास : 25 विषयों में 2430 सीटें केबी कॉलेज, बेरमो : 17 विषयों में 1560 सीटें डिग्री कॉलेज, गोमिया : 15 विषयों में 900 सीटें


