चिन्नाकोठी में पुलिस की रेड, पकड़ी गई महिला तस्कर:7 नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ FIR, पटना में नारकोटिक्स टीम पर हुआ था हमला

Date:


पटना में मंगलवार के दिन नारकोटिक्स की टीम की ओर से बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की चिन्ना कोठी में रेड की गई थी। इस दौरान मादक पदार्थ के साथ आकाश धांगर नाम का आरोपी पकड़ा गया था। जिसे छुड़ाने के लिए शरारती तत्वों ने नारकोटिक्स की टीम पर हमला कर दिया। बीच बचाव में नारकोटिक्स की टीम की ओर से दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना को लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में 7 नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आज भी पटना पुलिस की ओर से चिन्ना कोठी में शरारती तत्वों के खिलाफ रेड की गई है। एएसपी लॉ एंड ऑर्डर 1 कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस की ओर से रीड की गई थी। जिसमें महिला तस्कर आरती उर्फ होठलाली भी पकड़ी गई है। किसी भी शरारती तत्व को नहीं बख्शा जायेगा। लगातार कार्रवाई जारी है। 30 लोगों की हुई पहचान पुलिस ने अब तक इस मामले में 30 आरोपियों की पहचान कर चुकी है। फुटेज और लोकल इनपुट के आधार पर और भी आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है। नारकोटिक्स की टीम को चीन कोठी में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पांच सदस्यी टीम सादे लिबास में सुबह 11:45 बजे छापेमारी करने पहुंची थी। इसी बीच आकाश धांगर नाम का आरोपी स्मैक की पुड़िया बेचते पकड़ा गया। 6500 कैश रुपए के साथ पकड़ा गया टीम उसे पड़कर आगे बढ़ने लगी। तब तक वहां मौजूद शरारती तत्वों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी। ईंट पत्थर फेंकने लगे। बचाने के खातिर कुछ शरारती तत्वों ने आकाश के हाथ में से स्मैक की पुड़िया और कैश रुपए छीनकर नाले में भी फेंक दिए। हालांकि आकाश स्मैक की पुड़िया और लगभग 6500 कैश रुपए के साथ पकड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp