Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में पोखरे में डूबने से 2 बच्चों की मौत:नहाने के दौरान हादसा, दोनों की उम्र 12 साल, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार


गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक पोखरे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। यह घटना देवापुर जाफर टोला गांव के पास हुई। दोनों बच्चे नहाने के लिए पोखरे में गए थे। नहाने के दौरान पोखरे की गहराई का अनुमान न लग पाने के कारण वे डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को पोखरे से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कैलाश होटल, वार्ड नंबर 5 निवासी नागेंद्र शर्मा के 12 वर्षीय बेटे करण कुमार और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर जाफर टोला गांव निवासी सुखदेव शर्मा के 12 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है। बच्चों का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार
घटना की सूचना मिलने पर मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस टीम मॉडल सदर अस्पताल भी पहुंची। हालांकि, परिजनों ने बच्चों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए ही शवों को अपने साथ घर ले गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles