Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

करम पर्व प्रकृति, आस्था और भाई- बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक : मंटू


सिटी रिपोर्टर| बोकारो करम पूजा के पावन अवसर पर बोकारो उत्तरी क्षेत्र के कनारी पंचायत अंतर्गत डुंगरीघुटू में करम पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो महानगर समिति के अध्यक्ष मंटू यादव शामिल हुए। उन्होंने करम व्रत करने वाली बहनों और उपस्थित श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मंटू यादव ने कहा कि करम पर्व झारखंड की समृद्ध संस्कृति, प्रकृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। बहनें भाइयों की लंबी उम्र, सुख-शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए करम पूजा करती हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति सम्मान, आस्था और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि करम पर्व लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। ऐसे पर्व सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देते हैं। मंटू यादव ने कनारी पंचायत के डुंगरीघुटू सहित बोकारो उत्तरी क्षेत्र और समस्त झारखंडवासियों को करम पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में झामुमो नेता लालमोहन हेंब्रम, साहेब राम हेंब्रम, हराधन मांझी, रामजीत मांझी, उदय गोस्वामी, श्यामलाल टुडू, लोधा मांझी, सूरज हेंब्रम, संजय बेसरा, महेश्वर टुडू, ओपन सिंह, मुस्कान कुमारी, श्यास कुमारी, सुजाता कुमारी, बबीता कुमारी, आरती कुमारी, रीना कुमारी और शालिनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles