![]()
बोकारो| भाजपा नेता सुबोध सिंह ने मंगलवार को पटना में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सुबोध सिंह ने पौधा भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया। दोनों नेताओं के बीच पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ किसानों और आम लोगों से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। कृषि को लाभकारी और रोजगारपरक बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और बेहतर बाजार व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। सुबोध सिंह ने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बिहार के कृषि मंत्री से मिले भाजपा नेता सुबोध
