![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो माराफारी मंडल भाजपा के तत्वावधान में सेक्टर-12 थाना प्रभारी सुदामा दास व बोकारो साइबर थाना प्रभारी मो. आजाद खान का स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर दोनों पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए आम लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान में तेजी लाने की मांग की। साथ ही लोगों के बैंक खातों को साइबर अपराधियों से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया गया। स्वागत समारोह में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धनंजय चौबे, द्वारिका सिंह मुन्ना, महामंत्री शिवकुमार पांडेय, रामविनय कुमार, कामेश्वर प्रसाद, संतोष वर्मा, पप्पू सिंह, देवला टुडू, अलका देवी, गणेश सिंह आदि उपस्थित थे।
साइबर थाना प्रभारी का भाजपा ने किया स्वागत
