चुटियारो में धड़ल्ले से बिक रही है महुआ शराब

Date:

चुटियारो में धड़ल्ले से बिक रही है महुआ शराब

जयनगर. चुटियारो व आसपास के इलाके में अंग्रेजी व महुआ शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है. इन जगहों पर महुआ शराब की दर्जनों भट्ठियां संचालित हैं, जहां शराब बनायी जाती है. वहीं अहले सुबह यहां बनी शराब फोरलेन, हिरोडीह, महेश मराय, लतवेधवा सहित कई गांवों में पहुंचायी जा रही है. यहां लंबे समय से पुलिस की छापामारी नहीं हुई है और न ही उत्पाद विभाग के कदम पड़े हैं. सूत्रों की माने, तो इस धंधे में लिप्त लोग बेखौफ होकर यह कारोबार कर रहे हैं. चुटियारो चौक की दर्जनों दुकानों व झोपड़ीनुमा होटलों में शराब बिक रही है. यहां अंग्रेजी शराब भी प्रिंट रेट से अधिक में बेची जाती है. हिरोडीह स्टेशन चौक की आधा दर्जन होटलों में महुआ शराब बिक रही है. इसके अलावा परसाबाद स्टेशन रोड, कटिया आदि गांवों में भी शराब बिक रही है.

लिफ्ट इरिगेशन स्थापित कर सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने की उठायी मांग

चंदवारा. बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने विधानसभा के चालू सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत लिफ्ट इरिगेशन स्थापित करने का सवाल उठाया. उन्होंने चंदवारा प्रखंड के तिलैया डैम के किनारे स्थित खांडी, कोटवारडीह, उरवां के किसानों के हित में सिंचाई के लिए तिलैया जलाशय से लघु सिंचाई विभाग द्वारा लिफ्ट इरिगेशन स्थापित कराकर सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की. इसके जवाब में जल संसाधन विभाग की ओर से बताया गया कि तिलैया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना (फेज-I) प्रस्तावित है एवं परामर्शी द्वारा फाइनल पीपीआर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, हजारीबाग को समर्पित किया गया है. चंदवारा के खांडी, कोटवारडीह, उरवां के कुछ कमांड एरिया को तिलैया मेगालिफ्ट सिंचाई योजना फेज-1 के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था प्रदान किये जाने का प्रस्ताव है. शेष गांव एनएच-31 एवं रेलवे लाइन के बायीं तरफ स्थित है, जिसके कारण योजना में बाईं तरफ के क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया है. विभाग की ओर से यह भी जानकारी दी गयी कि जनहित में विस्तृत सर्वेक्षण के उपरांत तकनीकी संभाव्यता को देखते हुए योजना पर विचार किया जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

HIV+ man injects blood into kin who rejected marriage offer, held | India News – The Times of India

HYDERABAD: A 24-year-old transport supervisor working with...

2 Stocks That Will Trade Ex-Bonus and Ex-Dividend Next Week

Synopsis:- Two companies have announced shareholder rewards, including a...

Today, Team India means victory: Jay Shah | Cricket News

3 min readMar 14, 2026 11:05 PM IST Likening India’s...

घरेलू गैस की कमी नहीं, आज से पहले की तरह ही ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे उपभोक्ता

भास्कर न्यूज|गुमला जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला की अध्यक्षता में...
Join Us WhatsApp