Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

घरेलू गैस की कमी नहीं, आज से पहले की तरह ही ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे उपभोक्ता

भास्कर न्यूज|गुमला जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता, उपभोक्ताओं की जरूरत, संभावित कालाबाजारी की रोकथाम तथा वितरण व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी गुमला, बसिया एवं चैनपुर, प्रबंधक बीपीसीएल, एचपीसीएल एवं आईओसीएल, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला जिला तथा जिले के सभी घरेलू गैस वितरक शामिल हुए।बैठक में जानकारी दी गई कि गुमला जिले में बीपीसीएल के 41,739 तथा एचपीसीएल के 16,500 उपभोक्ता हैं। वहीं आईओसीएल के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिले में आईओसीएल के कुल 1,32,903 उपभोक्ता हैं। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन लगभग 2300–2400 गैस सिलिंडरों का वितरण किया जा रहा है। बैठक में यह भी बताया गया कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों एवं अमेरिका-ईरान के बीच तनाव की खबरों के कारण कुछ उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में अधिक मात्रा में गैस बुकिंग की जा रही थी, जिससे सर्वर में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई थी। अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है और 14 मार्च से उपभोक्ता पूर्व की भाँति आसानी से गैस बुकिंग कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, अतः उपभोक्ता अनावश्यक रूप से चिंतित न हों। उपभोक्ताओं को यह भी जानकारी दी गई कि गैस बुकिंग यूपीआई, फोन पे, गुगल पे सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से भी आसानी से की जा सकती है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिनों के बाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता 45 दिनों के बाद पुनः गैस बुकिंग कर सकते हैं। यदि किसी उपभोक्ता को निर्धारित अवधि से पहले गैस की आवश्यकता होती है तो वे अपने नजदीकी गैस एजेंसी से 5 किलोग्राम का छोटा सिलिंडर भी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक के दौरान शेरावाली गैस एजेंसी, गुमला द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया कि गैस बुकिंग एवं वितरण केंद्रों के आसपास पुलिस गश्ती बढ़ाए जाने से लोगों में अनावश्यक घबराहट की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी तथा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, अतः अनावश्यक बुकिंग या अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकतानुसार ही गैस बुकिंग करें।जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा गैस एजेंसियों के प्रबंधकों एवं डीलरों को सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में गैस की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। यदि कहीं से ऐसी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित डीलर अथवा व्यक्तियों के विरुद्ध का्र्रवाई होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles