Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चेन छिनतई में फायरिंग,गोली लगने से चाय दुकानदार की मौत:दरभंगा में मर्डर के 8 दिन बाद बदमाश अरेस्ट, 3 पिस्टल-फर्जी नंबर प्लेट सहित 15 मोबाइल जब्त


दरभंगा में चाय दुकानदार श्रवण राम की गोली मारकर हत्या मामले में एक शातिर अपराधी गिरफ्तार हुआ है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के दरभंगा राज के चाहरदिवारी के पास रामबाग की है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से तीन अवैध पिस्टल, 79 जिंदा कारतूस, पांच मैगजीन, घटना में प्रयुक्त 220 सीसी पल्सर बाइक, फर्जी नंबर प्लेट, 15 मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। छीनतई में चली गोली चाय दुकानदार को लगी सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बहादुरपुर थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 13 मई की सुबह करीब 8:05 बजे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दो अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल से पहुंचे और अमित कुमार सिंह से चेन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान पास में मौजूद स्थानीय चाय दुकानदार श्रवण राम को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल श्रवण राम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक अशोक चौधरी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम में सदर-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्वविद्यालय थाना, बहादुरपुर थाना, सदर थाना और तकनीकी शाखा के अधिकारियों को शामिल किया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर बदमाशों की पहचान की। जांच के दौरान बदमाशों के भागने के रास्ते का विश्लेषण करते हुए पुलिस बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान तक पहुंची। मकान मालिक से पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने हीरा लाल उर्फ रोहित उर्फ पन्नू सिंह उर्फ चुन्नू सिंह उर्फ केशव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी जब्त गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित किराये के कमरे में छापेमारी की। वहां से घटना में प्रयुक्त काले-नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल, कई फर्जी नंबर प्लेट, अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है। कई जिलों में फैला था अपराध का नेटवर्क पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर दरभंगा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में चेन स्नैचिंग, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरपुर और दरभंगा के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और फर्जीवाड़ा समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य थानों से भी उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles