Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चेयरमैन बाबू भाई झामुमो में शामिल, सीएम ने किया स्वागत

चतरा. नवनिर्वाचित नगर परिषद चेयरमैन अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने सोमवार को झामुमो में वापसी की. रांची स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया. मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विकास पांडेय, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत कई उपस्थित थे. बाबू भाई ने कहा कि सीएम के नेतृत्व व पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर झामुमो में वापसी की है. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन व सहयोग से चतरा नगर को आदर्श बनायेंगे. शहर में पानी, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बहाल की जायेंगी. मौके पर मो फिरोज, ओसामा, सैम्स श्रीवास्तव समेत कई उपस्थित थे.

पूर्व विधायक रामचंद्र राम की 17वीं पुण्यतिथि मनायी गयी

सिमरिया. पूर्व विधायक स्व रामचंद्र राम की 17वीं पुण्यतिथि सोमवार को पैतृक निवास पुंडरा गांव में मनायी गयी. इस मौके पर उनकी तस्वीर पर उनकी धर्मपत्नी सीता देवी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके बाद अन्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित किये. मौके पर जिप सदस्य देवनंदन साहू ने कहा कि रामचंद्र राम राजनीति के अलावा सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया करते थे. लोगों के हर सुख-दुःख में शामिल हाेते थे. मौके पर प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य रोहिणी देवी, देवनंदन साहू, झामुमो जिला सचिव चंद्रदेव प्रसाद, सरयू राणा, पूर्व विधायक के भाई गोपाल चंद्रा, सुपुत्र मनोज कुमार चंद्रा, पुत्रवधू प्रेमलता चंद्रा, अभिषेक चंद्रा, अंजली चंद्रा, अनुज कुमार, अनामिका कुमारी, आभा कुमारी, आशा कुमारी, अनन्या चंद्रा, करण, रमन कुमार साहू, भूपेंद्र ठाकुर, सलीम अख्तर, संदीप कुमार साहू समेत कई उपस्थित थे.

The post चेयरमैन बाबू भाई झामुमो में शामिल, सीएम ने किया स्वागत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles