Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चोरबागान भगदड़ से ठीक पहले ‘पंडाल ढह रहा है’ की अफवाह फैलाने वाले की तलाश, 13 CCTV के फुटेज खंगाल रही पुलिस

Kolkata Stampede Rumour Probe: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी की शाम को भगदड़ मामले में कोलकाता पुलिस ने एक खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि 19 श्रद्धालुओं की जान लेने वाली इस त्रासदी का एक प्रमुख कारण भीड़ में शामिल एक व्यक्ति द्वारा ‘पंडाल का एक हिस्सा ढह रहा है’ जैसी अफवाह फैलाना था.

अफवाह फैलते ही मची थी भगदड़

मंगलवार को कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अफवाह के कारण ही पंडाल के संकरे रास्ते पर मौजूद हजारों लोगों में अचानक चीख-पुकार और घबराहट (Panic) फैल गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गयी.

पूरी तरह सुरक्षित था पंडाल : पुलिस

जांच अधिकारियों ने कहा है कि शुरुआती पड़ताल में पंडाल के किसी भी हिस्से के क्षतिग्रस्त होने या ढहने का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस की विशेष जांच टीम पंडाल और उसके आसपास लगे 30 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है. इनमें से 13 कैमरों की फुटेज सीधे उस संवेदनशील इलाके (एंट्री-एग्जिट शेयरिंग प्वाइंट) को कवर करती है, जहां भगदड़ मची थी.

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ : मृत व्यक्ति की आंख चोरी और मौतों की संख्या बढ़ा-चढ़ाकर बताने वाला कूचबिहार से गिरफ्तार

गलत तरीके से किया गया भीड़ का प्रबंधन

सीसीटीवी फुटेज से संकेत मिलता है कि मूसलाधार बारिश के कारण निकास द्वार (Exit Gate) पर बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं का दबाव था. इसके बावजूद अंदर प्रवेश करने वाला रास्ता खुला रखा गया था, जिससे दोनों तरफ से लोग आमने-सामने आ गये और फंस गये.

मुख्य संदिग्ध की तलाश जारी

पुलिस उस शख्स की पहचान में जुटी है, जिसने सबसे पहले ‘पंडाल ढहने’ का हल्ला मचाया या ऐसी घोषणा की. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह केवल घबराहट में फैलायी गयी अफवाह थी या किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद एक्शन में कोलकाता पुलिस, गिरीश पार्क के थाना प्रभारी हटाये गये

3 अहम सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

कोलकाता पुलिस की फॉरेंसिक और साइबर सेल मुख्य रूप से 3 बिंदुओं पर अपनी जांच केंद्रित कर रही है.

  1. बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह जाम होने के बावजूद प्रवेश द्वार से भीड़ को अंदर क्यों आने दिया गया?
  2. ‘पंडाल ढहने’ की अफवाह सबसे पहले किसने और किस मकसद से फैलायी?
  3. बारिश के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों और आयोजकों के बीच संवाद (Communication Gap) में क्या चूक हुई?

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ पर एक्शन में शुभेंदु अधिकारी: हाई-लेवल जांच कमेटी, 25 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

The post चोरबागान भगदड़ से ठीक पहले ‘पंडाल ढह रहा है’ की अफवाह फैलाने वाले की तलाश, 13 CCTV के फुटेज खंगाल रही पुलिस appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles