Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चोरी के शक में मासूम को पीटा

चोरी के शक में मासूम को पीटा

WB Crime News: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले (North Dinajpur District) से नाबालिग से बर्बरता की एक घटना सामने आयी है. रायगंज थाना क्षेत्र के थारी सूर्याबाद इलाके में सामान की चोरी करने के संदेह में एक 10 वर्षीय मासूम बालक से बुरी तरह मारपीट की गयी. बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित बच्चे की मां को भी आरोपियों ने पीट दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

चोरी के शक में कर दी पिटाई

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला शनिवार (11 जुलाई) का है. आरोपी व्यक्तियों को शक था कि 10 साल के बालक ने उनका कोई सामान चुराया है. इसी संदेह के आधार पर उन्होंने मासूम को पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

बचाने पहुंची मां को भी पीटा

नाबालिग की मां ने रायगंज थाने में दी गयी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसे घटना की सूचना मिली, तो वह अपने बेटे को आरोपियों के चंगुल से बचाने के लिए वहां पहुंची. उसे देखते ही दोनों व्यक्तियों ने गुस्से में आकर उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी. बदसलूकी भी की.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के दौरे से पहले बारुईपुर मॉब लिंचिंग मामले में 3 और गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत मिलते ही रायगंज पुलिस हरकत में आयी और थारी सूर्याबाद क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों की उम्र 35 वर्ष और 28 वर्ष है.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, लगे चोर-चोर के नारे, टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में रोष है. लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर मुठभेड़ पर बोलीं कामदुनी आंदोलन की नेता मौसुमी कयाल- यह असुरों के संहार की शुरुआत

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles