Wednesday, October 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से की मुलाकात


समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में छठ पूजा के बेहतर आयोजन को लेकर विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने छठ घाटों से जुड़ी समस्याएं साझा कीं और व्यवस्थाओं के त्वरित समाधान का आग्रह किया। बैठक में बड़ा तालाब, मधुकम तालाब, बटन तालाब, कांके डैम, राज भवन तालाब, अरगोड़ा तालाब, गंगानगर तालाब, पीएचडी तालाब, हुंडरू तालाब और ठाकुरगांव सहित कई घाटों से जुड़े मुद्दे सामने रखे गए। उपायुक्त ने कहा कि छठ को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं और समन्वय के साथ कार्य कराया जा रहा है। मुलाकात के दौरान समितियों ने उपायुक्त को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया। मौके पर राजीव रंजन मिश्रा, अनिल गुप्ता, पप्पू वर्मा, अखिलेश राय, रोशन राम, सबलू मुंडा, भुनेश्वर साहू समेत अन्य पूजा समि​ति के पदाधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles