![]()
सारण में मंगलवार की देर रात ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना एनएच-722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के पास हुई। मृतकों में एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह डैमेज हो गया। ऑटो में सवार लोग उसी फंस गए। वहीं ऑटो ड्राइवर और उसके एक सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद की तस्वीरें…. ऑटो को काटकर लोगों को निकाला सूचना मिलने पर गड़खा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। गैस कटर से ऑटो के हिस्सों को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए श्रीनिवास मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्ची और एक महिला ने दम तोड़ दिया। एक घायल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मृतकों में 2 भाई भी शामिल मृतकों में आशीष उर्फ जीतू (25) और अमन कुमार (20) शामिल हैं। दोनों आपस में ममेरे भाई हैं। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले के रहनेवाले थे। जो छपरा स्टेशन पर ऑटो चलाने काम करते थे। देर रात सवारी को लेकर जा रहे थे। तभी हादसे के शिकार हो गए। मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस हादसे के बाद गड़खा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
छपरा- ट्रक ने ऑटो को उड़ाया, 4 की मौत:मृतकों में 2 भाई, एक 8 साल की बच्ची; ऑटो काटकर निकाले गए शव
