Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छाताबाद फायरिंग मामले में 32 लोगों पर केस दर्ज:तीन गिरफ्तार, दो घायल; पुरानी रंजिश का मामला


धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद 2 नंबर में 27 मई को हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में 22 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोली लगने से घायल हुए दो लोगों का इलाज अभी भी जारी है। बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने शुक्रवार को बताया कि जांच के दौरान विकास बजरंगी और अमित यादव के बीच पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। इसी रंजिश के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा, जिसके बाद मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त आनंद यादव, विवेक ठाकुर और करण दास को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसडीपीओ ने आगे बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और रंजिश की वास्तविक वजहों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस किसी भी स्थिति में अपराधियों के मनोबल को बढ़ने नहीं देगी और जल्द ही मामले में फरार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles