Home india छात्रों पर लाठीचार्ज पर सरकार से सवाल:जेटेट अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज निंदनीय,...

छात्रों पर लाठीचार्ज पर सरकार से सवाल:जेटेट अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज निंदनीय, सरकार बताए कब परीक्षा लेगी : बाबूलाल

0
छात्रों पर लाठीचार्ज पर सरकार से सवाल:जेटेट अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज निंदनीय, सरकार बताए कब परीक्षा लेगी : बाबूलाल


जेटेट परीक्षा पर हाईकोर्ट ने 31 मार्च तक समय दिया है, राज्य सरकार कर रही कार्रवाई : मंत्री
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेटेट अभ्यर्थियों पर सोमवार को हुए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सरकार बताए, आखिर वह जेटेट परीक्षा कब लेगी। पिछले 9 वर्षों से जेटेट की परीक्षा नहीं हो रही है। सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि वह 31 मार्च तक यह परीक्षा करा लेगी। अब इसमें सिर्फ 14 दिन शेष हैं। सरकार को सदन में यह बताना चाहिए कि क्या वह 31 मार्च तक परीक्षा लेगी या नहीं। मरांडी ने कहा कि आखिर ये अभ्यर्थी अपनी गुहार किससे लगाएंगे। थक-हार कर जब वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। जब सरकार समय पर परीक्षा नहीं लेगी, तो युवा सड़क पर उतरेंगे ही। इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जेटेट परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने 31 मार्च तक का समय दिया है और सरकार कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई कर रही है। पूर्व का सिस्टम खराब था, जिसे अब सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। परीक्षा की आड़ में विपक्ष माहौल को खराब करने की कोशिश न करे। मानगो, संथालपरगना व धनबाद के जलसंकट का मामला झारखंड विधानसभा में उठा
मानगो का जलसंकट कब दूर होगा : सरयू राय ने कहा कि सरकार बताए कि आखिर मानगो पेयजल परियोजना कब तक पूरी होगी। इस पर प्रभारी मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि एनएचएआई से एनओसी मिलने में देरी के कारण परियोजना प्रभावित हुई। पर जल्द यह परियोजना पूरी कर ली जाएगी।
हेमलाल ने संथाल का जल संकट उठाया : वहीं, झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि संथाल परगना का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। कई जगहों पर पानी एक हजार फुट नीचे पहुंच गया है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि खराब चापानलों की मरम्मत होगी।
धनबाद में 500 करोड़ की जलापूर्ति योजना ठप : भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि धनबाद की 500 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजना ठप है। कंपनी गायब हो चुकी है। सरकार कार्रवाई करे। जिस कंपनी ने यह काम लिया था, वह किसी अन्य कंपनी के साथ मर्ज हो गई है, जिससे परियोजना की स्थिति जटिल हो गई है। इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि सरकार इस पर गंभीर है। परियोजना को जल्द पूरा कराया जाएगा। समीर मोहंती के असंसदीय शब्द पर महिला विधायकों का हंगामा, राधाकृष्ण बोले- क्षमा करें
महिलाओं के प्रति झामुमो विधायक समीर मोहंती के असंसदीय शब्द पर विधानसभा में खूब हंगामा हुआ। भाजपा की महिला विधायक वेल में आ गईं। वे समीर मोहंती से माफी मांगने की मांग कर रही थीं। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि उक्त शब्द को सदन की कार्यवाही से स्पंज कर दिया गया है। अंत में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इसके लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेवारी है। भाषण के क्रम में कोई भी ऐसी बात नहीं होनी चाहिए, जिससे न सिर्फ सदस्य आहत हों। उल्लेखनीय है कि विपक्ष की अनुपस्थिति में सोमवार को सदन में माेहंती ने उक्त शब्द बोले थे।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version