Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छात्र आनंद हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, स्कूल डायरेक्टर ही निकला मुख्य आरोपित

छात्र आनंद हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, स्कूल डायरेक्टर ही निकला मुख्य आरोपित

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka school crime news: बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में हुए सात वर्षीय मासूम छात्र आनंद कुमार हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है. इस सनसनीखेज मामले में माउंट केरला आवासीय विद्यालय का डायरेक्टर राजीव कुमार रंजन को मुख्य अभियुक्त बताया गया है. पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

आपत्तिजनक स्थिति देखने के बाद रची गई हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने यह स्वीकार किया कि मासूम छात्र ने उसे एक शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था. इसी बात के उजागर होने के डर से हत्या की साजिश रची गई. पुलिस का दावा है कि छात्र को हॉस्टल परिसर के ऊपरी तल स्थित बाथरूम में ले जाकर धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल किया गया.

22 जून की वारदात से 29 जून की मौत तक दर्दनाक सफर

घटना 22 जून को राधानगर बाजार स्थित स्कूल हॉस्टल में हुई थी, जहां एलकेजी के छात्र आनंद कुमार को गंभीर हालत में लहूलुहान पाया गया. पहले उसे कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर बांका सदर अस्पताल और उसके बाद मायागंज भागलपुर रेफर किया गया. हालत बिगड़ने पर पटना ले जाया गया, लेकिन 29 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मौत के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा, घंटों जाम और हिंसा

मासूम की मौत की खबर फैलते ही राधानगर बाजार में भारी आक्रोश फैल गया. परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इस दौरान आगजनी, पथराव और नारेबाजी की घटनाएं हुईं, जिसमें पुलिस वाहनों सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

Banka school crime news: 35 नामजद, 200 अज्ञात, 20 गिरफ्तार

इस मामले के बाद उपद्रव और तोड़फोड़ को लेकर 35 नामजद और लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और बाकी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

मुख्य आरोपी जेल भेजा गया, जांच जारी

पुलिस अधीक्षक के अनुसार मुख्य आरोपी डायरेक्टर राजीव कुमार रंजन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि पूरी साजिश और संभावित अन्य संलिप्त लोगों का खुलासा हो सके.

ये भी पढ़े : 18 घंटे बाद बेसुध हालत में मिला लापता किशोर, होश आने के बाद खुलेगा रहस्य

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles