भास्कर न्यूज | बड़की सरिया सरिया प्रखंड के छोटकी सरिया गांव में गुरुवार को समाजसेवी स्वर्गीय राजेश मंडल के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने राजेश मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उनके सामाजिक योगदान को याद किया। सभा में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजेश मंडल ने कमजोर और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। उनका जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय, जनहित के मुद्दों को समर्पित रहा। पुलिसिया जुल्म, अन्याय के खिलाफ उन्होंने कई बार आंदोलन किए। वे आम लोगों की आवाज बने। मरांडी ने कहा कि शहादत के 11 साल बाद भी राजेश मंडल का संघर्ष, उनके विचार, जनता के प्रति उनका प्रेम लोगों के दिलों में जिंदा है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भाजपा नेत्री रजनी कौर भी उनके जनसंघर्ष, सामाजिक सरोकारों की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि पहुंचे। लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सभा में सामाजिक एकता, जनसेवा, क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में रजनी कौर, त्रिभुवन मंडल, बालगोविंद मंडल, नकुल पांडेय, वार्ड पार्षद मंजू देवी, अशोक मंडल, केदार मंडल, विनोद विश्वकर्मा, बबलू मंडल, मनीष मंडल, आशिष बॉर्डर, मुकेश मंडल, देवनाथ राणा, बिनोद यादव सहित सैकड़ों लोगों ने राजेश मंडल को श्रद्धांजलि दी।
छोटकी सरिया में राजेश मंडल को दी गई श्रद्धांजलि