Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'छोटे कदम बड़े बदलाव' को मिली जगह:किशनगंज शिक्षिका निधि की कहानी शिक्षा विभाग की पुस्तक में,नवाचारों को पहचान


किशनगंज की शिक्षिका कुमारी निधि की जीवन यात्रा को शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘छोटे कदम बड़े बदलाव’ में शामिल किया गया है। इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस पुस्तक का विमोचन SCERT बिहार में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र ने किया। यह सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के नवाचारों, प्रयासों और शैक्षणिक अनुभवों की वास्तविक कहानियों का संकलन है। कुमारी निधि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यक्रम के जिला तकनीकी समूह की सक्रिय सदस्य हैं। उनके नवाचारपूर्ण शिक्षण तरीकों से बच्चे निरंतर सीखने से जुड़े रहते हैं और कक्षाएं रुचिकर व सहभागितापूर्ण बनती हैं। वर्तमान में कुमारी निधि प्राथमिक विद्यालय बीरनबरी में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इससे पहले, उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सुहागगी में सीमित संसाधनों के साथ एक आदर्श शिक्षण वातावरण तैयार किया था। उनके प्रयासों की झलक सोशल मीडिया पर भी देखी गई है। कुमारी निधि ने शिक्षा के प्रसार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को अपना कार्यक्षेत्र चुना है। उनका समर्पण अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। वे शिक्षा के साथ-साथ बाल साहित्य सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उपन्यास, कविता संग्रह और बाल कथाओं के संकलन उनकी अब तक 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें साझा संकलन, उपन्यास, कविता संग्रह और बाल कथाओं के संकलन शामिल हैं। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें नेपाल और बांग्लादेश से भी सम्मान प्राप्त हो चुका है। कुमारी निधि ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिला प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) टीम के सदस्य आनंद कुमार, इन्हेसार राही और सत्येंद्र कुमार के साथ मिलकर शैक्षणिक नवाचारों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles