Wednesday, October 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जगन्नाथपुर में पति ने की पत्नी की हत्या:आरोपी पति गिरफ्तार, गैता से महिला के सिर पर कई वार करने का आरोप


पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर के जिन्तुगाड़ा गांव में बुधवार सुबह एक महिला की हत्या हो गई। आरोप है कि पति मंगल सिंकू ने 35 वर्षीय पत्नी सलमी सिंकू के सिर पर गैता से कई वार किए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे हुई। घर का दरवाजा बंद कर सलमी पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जगन्नाथपुर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू ने भी जानकारी ली। घर छोड़कर चला गया था कहीं मंगल सिंकू कुछ दिनों से अजीब व्यवहार कर रहा था। वह तीन दिन पहले घर छोड़कर कहीं चला गया था और परिजन उसे सोमवार को वापस लाए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत सबूतों की जांच जारी है। आरोपी हत्या से इनकार कर रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles