Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जदयू को फिर धारदार बनाने की तैयारी, बड़े स्तर पर बनेगी योजना : दामोदर राउत

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर राउत सोमवार को रजरप्पा जाने के क्रम में बोकारो लोहांचल स्थित जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व बियाडा चेयरमैन अशोक चौधरी के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि पूर्व में झारखंड में जदयू का संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत था, लेकिन वर्तमान में पार्टी की सकारात्मक गतिविधियों में कमी आई है। संगठन को फिर से धारदार और मजबूत बनाने की जरूरत है। इसके लिए योजना तैयार कर रही है। कहा कि वे सभी बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार के विकास के साथ संगठन को भी मजबूती मिली है। अब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में बिहार में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। अशोक चौधरी ने कहा कि झारखंड, खासकर बोकारो में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles