Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जन्माष्टमी-भाद्र पूर्णिमा पर यात्रियों को बड़ी राहत, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज-देवघर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Janmashtami Special Train: भागलपुर. जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा के दौरान देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए राहत की खबर है. त्योहार के दौरान बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने जमालपुर, गोड्डा और सुल्तानगंज से देवघर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों के चलने से भागलपुर समेत आसपास के इलाकों से देवघर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सेवा का विकल्प मिलेगा.

पूर्वी रेलवे की ओर से जमालपुर-देवघर, देवघर-गोड्डा और देवघर-सुल्तानगंज के बीच स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी. इनमें पैसेंजर स्पेशल और एमइएमयू स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. अलग-अलग तिथियों और समय के अनुसार इन ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.

रविवार को चार फेरे लगाएगी जमालपुर-देवघर स्पेशल

03442 जमालपुर-देवघर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 6 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को किया जायेगा. यह ट्रेन कुल चार ट्रिप लगाएगी. ट्रेन सुबह 5:10 बजे जमालपुर से रवाना होगी और सुबह 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या ट्रेन रूट चलने की तारीख दिन प्रस्थान गंतव्य पहुंचने का समय
03442 जमालपुर-देवघर पैसेंजर स्पेशल जमालपुर → देवघर 6 से 27 सितंबर 2026 हर रविवार, 4 ट्रिप 05:10 बजे 10:10 बजे
03441 देवघर-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल देवघर → जमालपुर 6 से 27 सितंबर 2026 हर रविवार, 4 ट्रिप 15:45 बजे 22:25 बजे
03444 देवघर-गोड्डा पैसेंजर स्पेशल देवघर → गोड्डा 6 से 27 सितंबर 2026 हर रविवार, 4 ट्रिप 10:45 बजे 12:40 बजे
03443 गोड्डा-देवघर पैसेंजर स्पेशल गोड्डा → देवघर 6 से 27 सितंबर 2026 हर रविवार, 4 ट्रिप 13:15 बजे 15:20 बजे
03575 देवघर-सुल्तानगंज MEMU स्पेशल देवघर → सुल्तानगंज 3 और 25 सितंबर 2026 2 ट्रिप 17:30 बजे 21:25 बजे
03576 सुल्तानगंज-देवघर MEMU स्पेशल सुल्तानगंज → देवघर 4 और 26 सितंबर 2026 2 ट्रिप 05:45 बजे 09:35 बजे

वापसी में 03441 देवघर-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल भी प्रत्येक रविवार को चलेगी. यह ट्रेन 6 सितंबर से 27 सितंबर के बीच चार ट्रिप लगाएगी. देवघर से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर रात 10:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी.

इस सेवा से सुबह देवघर पहुंचने और शाम को वापस लौटने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

देवघर-गोड्डा के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहार के दौरान देवघर और गोड्डा के बीच यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए 03444 देवघर-गोड्डा पैसेंजर स्पेशल भी चलायी जायेगी. यह ट्रेन 6 सितंबर से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी.

देवघर से यह ट्रेन सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:40 बजे गोड्डा पहुंचेगी.

इसी तरह 03443 गोड्डा-देवघर पैसेंजर स्पेशल दोपहर 1:15 बजे गोड्डा से रवाना होकर दोपहर 3:20 बजे देवघर पहुंचेगी. यह ट्रेन भी 6 सितंबर से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को कुल चार ट्रिप लगाएगी.

सुल्तानगंज से देवघर जाने वालों के लिए भी खास ट्रेन

सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एमइएमयू स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है. 03575 देवघर-सुल्तानगंज एमइएमयू स्पेशल 3 सितंबर और 25 सितंबर 2026 को चलेगी. यह ट्रेन देवघर से शाम 5:30 बजे रवाना होकर रात 9:25 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी.

वहीं वापसी में 03576 सुल्तानगंज-देवघर एमइएमयू स्पेशल 4 सितंबर और 26 सितंबर को चलेगी. ट्रेन सुबह 5:45 बजे सुल्तानगंज से रवाना होगी और सुबह 9:35 बजे देवघर पहुंचेगी.

त्योहार के दौरान क्यों लिया गया फैसला

जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा के अवसर पर देवघर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे समय में नियमित ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से भीड़ का दबाव भी बढ़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

जमालपुर, सुल्तानगंज और गोड्डा से देवघर जाने वाले यात्रियों को इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रा का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. खासकर त्योहार के आसपास यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए ट्रेन के दिन और समय पहले से देख लेना जरूरी होगा.

Janmashtami Special Train: यात्रियों के लिए राहत, लेकिन समय का रखें ध्यान

स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सीमित अवधि और निर्धारित तारीखों पर ही होगा. इसलिए यात्री यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की तारीख और प्रस्थान समय की पुष्टि कर लें. अलग-अलग रूट पर ट्रेनों के परिचालन दिन अलग हैं.

त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के बीच अतिरिक्त ट्रेनें शुरू होने से जमालपुर, सुल्तानगंज, गोड्डा और देवघर के बीच यात्रियों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है. श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा खास तौर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Also Resd: बांका में 75 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार, मामा को भी दबोचा, निगरानी की छठी कार्रवाई से जिले में मचा हड़कंप

Also Read: पटना में शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर बैठे CTET कैंडिडेट, बोले- STET को मौका मिला तो हमें क्यों नहीं?

The post जन्माष्टमी-भाद्र पूर्णिमा पर यात्रियों को बड़ी राहत, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज-देवघर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles