Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'जन-जन का यही संदेश,नशामुक्त हो अपना देश':अररिया कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प


अररिया कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राम दयाल पासवान के निर्देश पर हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. अब्दुस्सलाम ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीष्म ने किया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। डॉ. भीष्म ने युवाओं से नशे की आदत से बचने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… छोड़ो नशा और शराब, न करो जीवन खराब भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हामिद रजा अख्तर ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त समाज और देश के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और यदि वे नशे से दूर रहेंगे तो समाज और राष्ट्र का भविष्य मजबूत होगा। डॉ. अख्तर ने “जन-जन का यही संदेश, नशामुक्त हो अपना देश। छोड़ो नशा और शराब, न करो अपना जीवन खराब” का संदेश दिया। सामाजिक, पारिवारिक नुकसान को किया जागरूक इस कार्यक्रम में ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अररिया की ब्रह्माकुमारी बहनों और उनकी टीम ने भी सक्रिय सहभागिता की। टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को अपने देश, परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने नशे के कारण होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत नुकसान के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शम्स प्रवेश के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्रोफेसर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles