Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर के आदित्यपुर में हुआ गैंगवार:जेल विवाद की रंजिश सड़कों पर उतरी, 7 राउंड फायरिंग, एक गंभीर रूप से घायल


जमशेदपुर के आदित्यपुर मांझी टोला में वर्चस्व को लेकर सोमवार की रात गैंगवार हुआ। इसके बाद एक ग्रुप ने रांची होटवार जेल में बंद अपराधी कृष्णा गोप के शूटर आशीष दीप पर निशाना लगाते हुए सात राउंड फायरिंग की। बाइक से भागने के क्रम में एक गोली आशीष के दोस्त बाइक चालक राजवीर सिंह उर्फ लालू (22) को पीछे कमर के नीचे लगी। घटना के बाद घायल राजवीर को उसके दोस्त बाइक से इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले आए, जहां देर रात तक कमर के नीचे हिस्से में फंसी गोली को निकालने में डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद फायरिंग करने का आरोप जेल में बंद अपराधी संजय सरकार के बेटे शुभम सरकार और उसके साथियों पर लगाया है। सूचना के बाद आदित्यपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। पुलिस ने टीएमएच पहुंचकर राजवीर का बयान लिया। राजवीर सिंह आदित्यपुर सालडीह बस्ती में बाबू गोप हत्याकांड के आरोप में जेल गया था। राजवीर सोनारी में टिंकू साव हत्याकांड के आरोपी रोहित मिश्रा (अभी मृत) का साथी है। रोहित मिश्रा की कुछ माह पूर्व सड़क दुर्घटना में चांडिल के पास मौत हो गई थी। वहीं आशीष दीप भी आदित्यपुर अशियाना में आकाश गोप हत्याकांड का आरोपी है। इसके अलावे आशीष पर अन्य कई मामले में भी दर्ज हैं। बाइक से आशीष के साथ घर जा रहा था राजवीर जानकारी के मुताबिक आशीष और राजवीर अपने साथियों के साथ मांझी टोला में रोजान रात में अड्डाबाजी करता था। सोमवार की रात को आशीष राजवीर की बाइक के पीछे बैठकर घर की ओर जा रहा था। तभी दो-तीन बाइक व बोलेरो पर सवार होकर अलए युवकों ने सामने से घेर लिया। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसपर राजबीर बाइक मोड़कर भागने लगा। भागने के क्रम में राजवीर को पीछे कमर के नीचे गोली लग गई। वह फायरिंग की आवाज सुनकर बस्ती के लोगों के निकलने के बाद सर्भबदमाश वहां से भाग निकले। सड़क पर दिखा जेल का विवाद जानकारी के मुताबिक सरायकेला जेल में हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। आदित्यपुर मांझी टोला शिशिर भट्ठा के पास 12 जून 2022 की रात को जुआ खेलने के विवाद में आकाश गोप की हत्या आशीष कुमार दीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इस मामले में उसने 7 जुलाई 2022 को कोर्ट में सरेंडर कर जेल गया था। एक साल पहले वह जेल से बाहर निकला था। वहीं 2 मई 2021 की रात को आदित्यपुर में बाबू गोप की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 21 मई 2021 को राजवीर सिंह उर्फ लालू व उसके साथी मुकेश दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। राजवीर भी कुछ माह पूर्व जेल से बाहर निकला था। दोनों के जेल में रहने के दौरान ही संजय सरकार के साथ विवाद हुआ था, जिसको लेकर साजिश रची गई थी। गोली मारने वालों की हो रही तलाश आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि आदित्यपुर में आपसी विवाद में एक युवक को गोली लगी है। घायल के साथी के बयान के आधार पर कुछ बदमाशों का नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। घायल का टीएमएच में इलाज चल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles