Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर के पीछे की कहानी:रिटायरमेंट के बाद भविष्य की चिंता में की हत्या, 2 दिन पहले डॉक्टर के पास गया था आरोपी


जमशेदपुर में टाटा स्टील से रिटायर रवींद्र प्रसाद सिंह (60) ने अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), तीन माह की गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह (32) और बेटे रविशेक सिंह (30) की कुल्हाड़ी और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आत्मग्लानि होने पर आत्महत्या की कोशिश की। इस मामले में हुई प्रारंभिक जांच और परिवार वालों के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद रवींद्र सिंह को भविष्य की चिंता सता रही थी। घटना के बाद आरोपी रवींद्र प्रसाद सिंह की बड़ी बेटी प्रिया दिल्ली से जमशेदपुर पहुंची। उसने बताया कि पिता रिटायरमेंट के बाद भविष्य को लेकर चिंतित थे। वे घर बनाना चाहते थे और छोटे भाई रविशेक की शादी को लेकर भी चितिंत थे। उनका वजन दो माह में 10 किलोग्राम से कम भी हो गया था। दो दिनों पूर्व उन्हें डॉक्टर के पास भी ले जाया गया था घटनास्थल पर हुए तीन सीन क्रिएट घटना के बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने एग्रिको स्थित घर में करीब आठ घंटे तक जांच की। हत्या में इस्तेमाल टांगी और हथौड़ा बरामद कर आरोपी रविंद्र सिंह के फिंगरप्रिंट्स से मिलान किया गया। पुलिस ने आरोपी से घटनाक्रम का सीन रीक्रिएट भी कराया। हत्या में इस्तेमाल किए गए टांगी और हथौड़े को बरामद कर लिया गया। वहीं आरोपी को लेकर सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि रवींद्र सिंह मानसिक रूप से बीमार है। उसे लगातार यह डर सताता था कि उसकी मृत्यु के बाद परिवार की देखभाल कौन करेगा। इसी मानसिक विकृति में उसने पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर दी। जानिए… कैसे पूरी वारदात को दिया गया अंजाम रवींद्र प्रसाद सिंह ने सबसे पहले अपनी पत्नी सरिता सिंह पर हमला किया। उस समय सरिता सिंह रसोई में बर्तन साफ कर रही थी और गैस पर चाय चढ़ी हुई थी। कुल्हाड़ी से वार होते ही वह बेसुध होने लगी। दूसरे वार को उन्होंने हाथ से रोकने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ पर गहरे जख्म बने। तीसरा वार सिर पर होने से वह रसोई में ही गिर गई। इसके बाद रवींद्र सिंह ने सामने वाले कमरे में सो रहे बेटे रविशेक सिंह पर हमला किया। सिर पर वार होते ही बिस्तर और तकिया खून से भर गया। कई बार किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। इसी दौरान कुल्हाड़ी का बट टूट गया। इसके बाद उसने बेटी सुप्रिया सिंह पर हथौड़े से कई बार हमला किया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
————————————-
इसे भी पढ़ें…
जमशेदपुर में पत्नी, बेटे और प्रेग्नेंट बेटी का मर्डर:61 साल के रिटायर्ड कर्मचारी ने की हत्या; खुद पुलिस को फोन कर बुलाया
जमशेदपुर में सोमवार सुबह टाटा स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर दी। आरोपी की उम्र 61 साल है। मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है। यह घटना एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल 5-13 में हुई। मृतकों की पहचान 55 साल की सरिता सिंह, 31 साल की सुप्रिया सिंह और 28 साल के रविकेश के रूप में हुई है। सुप्रिया शादीशुदा थी और करीब तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles