Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर मरीन ड्राइव के जंगल में एनकाउंटर:पुलिस ने दो शूटरों को मारी गोली, बिंदल मॉल फायरिंग में थे शामिल, दोनों ओर से चली गोली


जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के जंगल में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बिंदल मॉल रेस्टोरेंट फायरिंग कांड के आरोपी मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों को देर शाम गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल हथियार मरीन ड्राइव के जंगल में छिपाने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम दोनों को लेकर हथियार बरामद करने जंगल पहुंची थी। इसी दौरान दोनों ने मौका पाकर एक पुलिस जवान की कमर से पिस्टल छीन ली। दोनों ओर से तीन-तीन राउंड फायरिंग पुलिस के मुताबिक, पिस्टल छीनने के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब तीन-तीन राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद दोनों जमीन पर गिर गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें काबू में लिया। इसके बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद किए हैं। मुठभेड़ की सूचना के बाद मरीन ड्राइव के जंगल को घेर लिया गया। सिटी एसपी ललित मीणा, डीएसपी और थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 26 सितंबर को रेस्टोरेंट में हुई थी दिनदहाड़े फायरिंग पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को सोनारी स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में तीन अपराधी बाइक से पहुंचे थे। इनमें से दो रेस्टोरेंट के अंदर घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। अचानक हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हुए थे। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शूटरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की थी। मामले में एक साजिशकर्ता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, वारदात में शामिल तीन शूटरों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस इसी कड़ी में मोहन यादव और अजीत मंडल तक पहुंची थी। फरार आरोपी की तलाश, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। जंगल में हथियारों और अन्य साक्ष्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही फायरिंग के पीछे की पूरी साजिश और अपराधियों के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। सिटी एसपी ललित मीणा के अनुसार, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। बिंदल मॉल फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हथियार कहां से मिले और वारदात के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles