Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में एसी में ब्लास्ट से अपार्टमेंट में लगी आग:धुएं से घिरा अपार्टमेंट, लोग घर छोड़कर बाहर निकले, कोई हताहत नहीं


जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के कागल नगर रोड स्थित मोनी बाबा मंदिर के पास शनिवार रात एक पांच मंजिला आवासीय अपार्टमेंट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर स्थित फ्लैट नंबर 3/9 में भड़की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (एसी) के आउटडोर यूनिट में विस्फोट होने के बाद आग लगी। घटना के समय फ्लैट की मालकिन बेला बक्सी घर में अकेली थीं। तेज धमाके के साथ आग लगने के बाद कुछ ही देर में पूरा फ्लैट धुएं से भर गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। धुएं से घिरा अपार्टमेंट, लोग घर छोड़कर बाहर निकले आग लगते ही धुआं तेजी से पूरे अपार्टमेंट में फैल गया, जिससे अन्य फ्लैटों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थिति को भांपते हुए अपार्टमेंट के सभी निवासी तुरंत बाहर निकल आए। परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, स्थानीय निवासियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दमकल के पहुंचने से पहले ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनके प्रयासों से आग को फैलने से काफी हद तक रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल की टीम ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सोनारी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि, आग की वजह से संबंधित फ्लैट को काफी नुकसान हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles