Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में चेन स्नेचर का हाफ एनकाउंटर:पुलिस का पिस्टल छीन की फायरिंग, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में मारी गोली


जमशेदपुर में पुलिस ने चेन स्नेचर का हाफ एनकाउंटर किया है। जिसमें पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मारी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल अपराधी का नाम हरपाल उर्फ गबरू है। दरअसल टेल्को के घड़ी पार्क (मनीष पार्क) में सोमवार की शाम वॉक कर रही बिरसानगर जोन नंबर 9 निवासी बसंती देवी (55) से काले रंग की पल्सर पर सवार दो युवकों ने चेन छिनतई कर ली। इसके बाद फरार हो गए। 40 मिनट बाद पुलिस धर दबोचा घटना के 40 मिनट बाद पुलिस ने अपराधियों को खदेड़ते हुए सिदगोड़ा में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल, 10 गोलियां बरामद हुई। चेन छिन कर भागने के दौरान बदमाशों को पुलिस टीम ने सिदगोड़ा रोड नंबर 28 के पास चारों तरफ से घेर लिया। एक पुलिस जीप ने ओवरटेक किया तो पल्सर समेत दोनों नाली में गिर पड़े। बाइक के नीचे पैर दबने पर एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि पीछे बैठा दूसरा बदमाश पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर भागने लगा। जिसे बाद में जैप-6 कैंपस दबोचा गया। दूसरे अपराधी का नाम मनप्रीत सिंह रिशू है। हथियार बरामदगी के दौरान हाफ एनकाउंटर इसके बाद पुलिस देर रात 2.30 बजे के करीब हरपाल उर्फ गबरू को लेकर सिदगोड़ा टाउन हॉल स्थित शौचालय के पास हथियार बरामदगी के लिए ले गई। इस दौरान गबरू ने एएसआई सुशांत सुंडी की पिस्तौल छीन ली और पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। एएसआई सुशांत सुंडी और अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, किसी को चोट नहीं आई। स्थिति को गंभीर होते देख टाइगर मोबाइल के जवान शम्स तबरेज ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी के पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत धर दबोचा। सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। जून में बढ़ीं चेन छिनतई की वारदातें जमशेदपुर में जून महीने के दौरान चेन छिनतई की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बीती रात ही टेल्को घड़ी पार्क में बिरसानगर जोन नंबर 9 की रहने वाली बसंती देवी के गले से चेन छीन ली गई। इससे एक दिन पहले 14 जून को परसुडीह के प्रेमनगर कुंज के पास मॉर्निंग वॉक कर रही धनवंती देवी को निशाना बनाया गया। इसके अलावा 13 जून को सीतारामडेरा नया कोर्ट के पास स्कूटी से घर लौट रही दीपा माइती से चेन छिनतई हुई, जबकि 11 जून को साकची रामलीला मैदान के पास घर लौट रही मोनिका सिंह भी बदमाशों का शिकार बनीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles