Monday, August 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में ज्वेलरी चोरी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण बरामद; जेवर दुकान का शटर तोड़कर की थी चोरी


जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित गोल्डेन ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी किए गए चांदी के आभूषण, वजन मापने की मशीन और घटना में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद किए हैं। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 20 अगस्त को लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डेन ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग 5 से 6 लाख रुपए मूल्य के चांदी के गहने और एक वेट मशीन चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मानवीय सूचनाओं और तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान गाराबासा निवासी गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट (38) और गाराबासा गुदरी मार्केट निवासी श्रीमंतो गोप उर्फ सुमंतो (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 1.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान में 36 चांदी के लॉकेट, 134 अंगूठियां, 6 मंगलसूत्र, 11 पान पत्ता, 9 पायल, 15 मोती की मालाएं, 3 चांदी की चेन, 13 राखियां, 2 चांदी के सिक्के, 1 बाजूबंद, 4 जोड़ी कान के टॉप्स, 4 चांदी के गदा, कान्हा की चांदी की बांसुरी, लक्ष्मी-गणेश की 6 मूर्तियां, 4 शंखा-पोला, 2 जोड़ी कड़े और घुंघरू सहित अन्य चांदी के सामान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चोरी में इस्तेमाल किए गए बोल्ट कटर, लोहे का सब्बल और दोनों वेट मशीन भी बरामद की गई हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles