जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। महज पांच घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर हुई इन घटनाओं में कुल पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। पहली घटना नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पीछे हुई, जबकि दूसरी वारदात रात करीब 12:56 बजे राज नामक व्यक्ति के घर के बाहर हुई। लगातार हो रही फायरिंग से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।रातभर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग दूसरी घटना में अपराधियों ने राज के घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उनकी थार गाड़ी में जा लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के वक्त परिवार के लोग घर के अंदर थे, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अपराधी मौके पर पहुंचे, कुछ ही सेकंड में गोलियां चलाईं और तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में हड़कंप मच गया। रंगदारी के लिए आया धमकी भरा कॉल पीड़ित राज ने बताया कि फायरिंग से पहले उन्हें एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को ‘कुंडी’ बताते हुए 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉलर ने यह भी कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उनका भी वही हाल होगा, जो कुछ महीने पहले कन्हैया यादव के साथ हुआ था। इस धमकी के बाद ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। जेल में बंद अपराधी का नाम आया सामने सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले के पीछे जेल में बंद अपराधी बिल्ला पाठक का नाम सामने आ रहा है। वहीं, अमन शेखर, कुंडी और वीर सिंह पर वारदात को अंजाम देने का संदेह जताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जमशेदपुर में पांच घंटे में दो जगह फायरिंग:पहले आया रंगदारी कॉल, फिर घर और गुरुद्वारा के पीछे चली गोलियां, दहशत