Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में युवक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार:टावर मैदान में घेराबंदी कर दबोचा, बदला लेने की थी योजना


जमशेदपुर में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक घटना होने से टल गई। उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकोसाई रोड नंबर-5 निवासी अवधेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और टावर मैदान इलाके में घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। दोस्तों से विवाद के बाद बदले की थी योजना रविवार को पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 18 अप्रैल को आरोपी का अपने दोस्तों के साथ विवाद हुआ था। यह विवाद नशे की हालत में शुरू हुआ और धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। इसी घटना से आक्रोशित होकर अवधेश कुमार यादव ने बदला लेने की ठान ली थी। पुलिस के अनुसार, वह अवैध हथियार लेकर अपने विरोधियों पर हमला करने की योजना बना रहा था। हालांकि समय रहते पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जिससे एक संभावित गंभीर अपराध को टाल दिया गया। अवैध हथियारों पर फिर उठे सवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर शहर में अवैध हथियारों की उपलब्धता और उनकी सप्लाई चेन पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस लगातार अभियान चलाकर अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन बाहरी राज्यों से हो रही तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाना अब भी चुनौती बना हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles