Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में शादी से लौट रहे परिवार का एक्सिडेंट:कार चालक को आई झपकी, पेड़ से हुई सीधी टक्कर, एक ही परिवार के कई घायल


जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना रंग गेट के पास हुई। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार में सवार एक ही परिवार के सदस्य सरायकेला से शादी समारोह में गए थे। वहीं से वापस सरजामदा लुपुंगटोला लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह के समय चालक को झपकी आने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाइक सवार दंपति भी चपेट में आए हादसा इतना तेज था कि पेड़ से टकराने से पहले कार ने एक बाइक सवार दंपति को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि दंपति को गंभीर चोट नहीं आई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जिससे आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार के कई सदस्य घायल, दो की हालत गंभीर कार में सवार परिवार के कई सदस्य इस हादसे में घायल हो गए, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों में एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी को तत्काल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिवार के दो अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles