Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में 6 बाइक जलकर खाक:झाड़ियों में लगी आग ने सभी बाइक को लिया चपेट में, जलती सिगरेट से आग लगने की आशंका


जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में शनिवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय के पास खड़ी छह बाइकें जलकर खाक हो गईं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि कार्यालय के पास झाड़ियों में किसी ने जलती सिगरेट फेंक दी, जिससे आग लग गई। यह आग तेजी से फैली और पास खड़ी बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक टाटा स्टील के ठेका कर्मियों की थीं
बाइक में आग लगने के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अपरातफरी की स्थिति बनी रही। ये सभी बाइक टाटा स्टील के ठेका कर्मियों की थीं, जो अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए यहां खड़ी करके गए थे। जिन बाइक सवारों की गाड़ियां जली हैं, उनमें शरत चंद्र महतो, सतीश कुमार, बी. सुधाकर राव और राजेश कुमार शामिल हैं। एक बाइक के मालिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles