Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार:25 हजार का था इनाम, अलग-अलग थानों में 12 मामले दर्ज; हरिद्वार में पुलिस ने पकड़ा


पटना के कोतवाली थाना पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मुशीर अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुशीर के खिलाफ पटना के अलग-अलग थानों में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कोतवाली, कदमकुआं और नौबतपुर थाना क्षेत्र के मामले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मुशीर अहमद मूल रूप से सीवान का रहने वाला है। वह पटना के कंकड़बाग इलाके में भी रह चुका है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह हरिद्वार के आसपास छिपा हुआ है। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए ताला लगाकर घर में छिपा था पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस मकान में छिपा था, उसके बाहर ताला लगा हुआ था, ताकि किसी को उसके अंदर होने का शक न हो। जांच के बाद पुलिस टीम ने घर के अंदर से उसे पकड़ लिया। इस मामले में सुदामा सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। वह पूर्व फौजी बताया जा रहा है। आरोप है कि रिटायर्ड फौजियों और अन्य लोगों से निवेश के नाम पर लाखों रुपये लिए गए और जमीन देने का भरोसा दिया गया। पुलिस ने गहने भी बरामद किए किसी से 40 लाख, किसी से 50 लाख तो किसी से 70-80 लाख रुपये तक लिए गए। बाद में जमीन नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार, कुल ठगी की रकम करोड़ों में है। जांच के दौरान आभूषण भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles